Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अब पैलेस ऑन व्हील्स पर भी होगी डेस्टीनेशन वैडिग्स्

राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से नवाचार किए जा रहें हैं।डेस्टिनेशन वेडिंग में प्रदेश को सिरमौर बनाने के लिए अब राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) ने भी कदम बढ़ाए हैं। जिसके परिणाम स्वरुप जल्द ही दुनिया की सबसे सुन्दर और लग्जरी ट्रेन में शुमार पैलेस ऑन व्हील्स को अब डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। यही नहीं वैवाहिक गठबंधन में बंधने वाले जोड़े पैलेस ऑन व्हील्स में प्री और पोस्ट वेडिंग शूट भी करवा सकेंगे। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री, पर्यटन दिया कुमारी के अनुसार पैलेस ऑन व्हील्स को डेस्टिशन वेडिंग के लिए उपलब्ध करवाना एक बड़ा निर्णय है।
इससे न सिर्फ राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग को अत्यधिक बढ़ावा मिलेगा वहीं राजस्थानी कला व संस्कृति के साथ वैदिक वैवाहिक रीति-रिवाजों के प्रति विदेशी सैलानियों में आकर्षण बढ़ेगा। दिया कुमारी ने कहा कि पैलेस ऑन व्हील्स दुनिया की सबसे खूबसूरत और लग्जरी ट्रेनों में से एक है। पैलेस ऑन व्हील्स में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले जोड़े अपनी जिन्दगी के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों को न सिर्फ यादगार बना सकेंगे वरन वे  राजस्थान और भारत के लिए पर्यटक राजदूत की भूमिका भी निभा सकेंगे।
 
बुनियादी सुविधाएं वैश्विक मानकों के अनुसार विकसित करने की ओर है अग्रसर 
उल्लेखनीय है कि राज्य के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं वैश्विक मानकों के अनुसार विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से कार्य किये जा रहे हैं। इससे प्रदेश की ओर विदेशी पर्यटक तो अधिक से अधिक रुख करेंगे ही साथ ही देशी सैलानी भी यहां आने के लिए आतुर होंगे। राजस्थान में देश की 75 प्रतिशत हैरिटेज प्रॉपर्टी हैं। यही कारण है कि पूरे देश में राजस्थान वेडिंग डेस्टिनेशन क्षेत्र में पहली पसंद बनता जा रहा है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर सहित राज्य के कई अन्य जिलों में भी किले, गढ़, हवेलियां इत्यादि हैं जो धीरे-धीरे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए देशी-विदेशी सैलानियों को अपनी ओर खींच रहे हैं। यूं तो प्रदेश में अनगिनत हैरिटेज गढ़, हवेलियां, किले आदि हैं जिनमें 120 से अधिक गढ़, किले, हवेलियों पर डेस्टिनेशन वेडिंग की जा रही है। इस संख्या से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजस्थान डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कितना मुफीद है।
Now destination weddings will also happen on Palace on Wheels in rajasthan
 
प्रसिद्ध हस्तियों को डेस्टिनेशन वेडिंग लुभा रही 
राजस्थान पर्यटन विभाग इन दिनों प्रसिद्ध और ख्यातनाम डेस्टिनेशन वेडिंग स्थानों के अतिरिक्त प्रदेश के दूसरे जिलों में स्थित हैरिटेज स्थलों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर जोर दे रहा है। जहां पर लगातार डेस्टिनेशन वेडिंग हो रही हैं। देश में चाहे फिल्मी सितारे हो या फिर उद्योगपति यही नहीं हॉलीवुड के सितारे भी अपनी शादी को विवाहोत्सव में बदलने के लिए राजस्थान का रूख कर रहे हैं।
डेस्टिनेशन वेडिंग-परिकथाओं का अहसास-
राजस्थान के गढ़, किले, हवेलियों पर  डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जब सजावट की जाती है तब यह विवाह के आनंद को दो गुना करते हुए वर- वधू पक्ष को राजा-रानी की कहानियों व परिकथाओं का अहसास करवाते हैं। यह शाही अनुभव उनके वैवाहिक गठबंधन को भावनात्मक मजबूती प्रदान करने के साथ ही यादगार बन जाता है।
प्रदेश को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए मिले कुछ महत्वपूर्ण अवार्डः 
वर्ष 2019- ट्रैवल एण्ड लेज़र्स द्वारा बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन अवॉर्ड।
वर्ष 2020- आउटलुक ट्रेवलर द्वारा राजस्थान बेस्ट इण्डिया वेडिंग डेस्टिनेशन अवॉर्ड। ट्रेवल एण्ड लेज़र्स (इण्डिया एण्ड साउथ एशिया) द्वारा राजस्थान को बेस्ट वेडिंग एण्ड हनीमून डेस्टिनेशन अवॉर्ड।
वर्ष 2021- ट्रेवल एण्ड लेजर्स द्वारा बेस्ट वेडिंग डेस्टीनेशन अवार्ड।
वर्ष 2023- आउटलुक ट्रेवलर अवार्ड समारोह-बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग अवार्ड  (डीआईपीआर)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !