नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस रिजल्ट के मुताबिक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शक्ति दुबे ने टॉप किया है। खास बात यह है कि इस बार के रिजल्ट में टॉप पांच में तीन महिलाएं हैं। यूपीएससी सिविल सेवा में इस बार कुल 1009 परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जिनमें 725 पुरुष और 284 महिलाएं हैं।
ये हैं यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2024 के पांच टॉपर:
1. शक्ति दुबे- इन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी की है।
2. हर्षिता गोयल- गुजरात के वडोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई की है।
3. अर्चित पराग- वेल्लोर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
4. एम. चिराग शाह- इन्होंने अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की है।
5. आकाश गर्ग- दिल्ली से इंजीनियरिंग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
