Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रूह अफ़ज़ा पर टिप्पणीः हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को लगाई फटकार

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को योग गुरु रामदेव की उस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने हमदर्द के रूह अफ़ज़ा को लेकर “शरबत जि*हाद” जैसा शब्द इस्तेमाल किया था। जस्टिस अमित बंसल हमदर्द फाउंडेशन की उस याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जो रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड के खिलाफ दायर की गई है। जस्टिस बंसल ने रामदेव के वकील से कहा कि यह टिप्पणी कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोरती है।

Rooh Afza delhi High Court Baba Ramdev News 22 April 25

आप अपने मुवक्किल से निर्देश लें, वरना हम सख्त आदेश देंगे। कोर्ट के इस निर्देश पर पंतजलि की ओर से कहा गया कि टिप्पणी और उससे जुड़े वीडियो और विज्ञापनों को हटा दिया जाएगा या उनमें बदलाव किया जाएगा। पतंजलि की ओर से पेश हुए वकील राजीव नायर ने कहा कि वे किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हैं और वे विवादित वीडियो और विज्ञापन हटाने के लिए तैयार हैं।

जस्टिस बंसल ने कहा कि प्रतिद्वंद्वियों के उत्पादों को लेकर इस तरह का कोई बयान या विज्ञापन या सोशल मीडिया पोस्ट न करने के बारे में हलफनामा दायर किया जाए। जज ने कहा कि वीडियो/विज्ञापनों को तुरंत हटा लिया जाए और पांच दिनों के अंदर हलफनामा दायर किया जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 1 मई को होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !