Thursday , 22 October 2026
Breaking News

शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाया

जिला सवाई माधोपुर के गंगापुर शहरी क्षेत्र में शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिले में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों व आंगनवाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण की सेवाएं एएनएम जीएनएम एवं एलएचवी द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र में उप जिला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंगोटिया एवं उदेई मोड़ गंगापुर सिटी एवं उनके परीक्षेत्र में आने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण की सेवाएं दी गई।

Urban Health Nutrition Day celebrated in Gangapur city
शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया की शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई जिले में यूपीएचसी स्तर से ओडीके ऐप से समस्त अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की गई। चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारियों द्वारा यूएचएनडी सत्रों के रिकॉर्ड संधारण पूरक पोषण गृह भ्रमण ड्यू लिस्ट एवं खतरे वाली गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज चढ़ाने की सलाह दी। इस हेतु यूपीएचसी हिंगोटिया व उदेई मोड़ के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. एस. के. गुप्ता, पब्लिक हेल्थ मैनेजर भंवर सिंह राजपूत, नजमा बानो एसीडीईओ विकास कुमार गुप्ता एवं सौरव अग्रवाल से विभाग के 23 इंडिकेटरों की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें एएनसी रजिस्ट्रेशन, 12 सप्ताह पूर्व एएनसी पंजीकरण, 4 एएनसी जांच, एल्बेंडाजोल टेबलेट वितरण, आईएफ ए गोली, पूर्ण टीकाकरण, राजश्री योजना, शुभलक्ष्मी योजना आदि कार्यों की शत प्रतिशत प्रगति हेतु चर्चा की गई। हैल्थ वेलनेस सेंटर के डेली एंट्री, एसडी मंथली एंट्री, योगा सत्र की रिपोर्ट, एनसीडी सर्वे एवं 30 वर्ष से 65 वर्ष तक के लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग के टारगेट को पूरा करने हेतु यूपीएचसी पर बैठक आयोजित की गई। साथ ही कोरोना संक्रमण महामारी के मद्देनजर टीकाकरण के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं एवं रोगियों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने मास्क लगाने एवं बार-बार हाथ धोने के साथ अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करने वह अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं जाने के लिए और आवश्यकता होने पर मुंह पर मास्क लगाकर निकलने के लिए विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के पब्लिक हेल्थ मैनेजर भंवर सिंह राजपूत, नजमा बानो एसीडीईओ विकास कुमार गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, एएनएम अलका गोयल आदि उपस्थित रहे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !