नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों व गर्भवतियों के टीकाकरण के लिए आज से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का थर्ड फेज शुरू हुआ।

इसके तहत नियमित टीकाकरण के साथ ही अभियान के रूप में टीकाकरण किया जाएगा। यह टीके 10 जानलेवा बीमारियों से प्रतिरक्षित करने के लिए लगाए जा रहे हैं। अभियान में बच्चों व गर्भवतियों को टीकाकृत किया जा रहा है। इस बार अभियान की थीम 5 साल 7 बार, छूटे ना टीका एक भी बार रखी गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया