Sunday , 8 March 2026
Breaking News

वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलटों में हाथा*पाई, 15 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

सवाई माधोपुर: उदयपुर से आगरा कैंट के बीच बीते सोमवार से शुरू हुई वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन के पहले ही दिन वि*वाद खड़ा हो गया। आगरा और गंगापुर सिटी में इंजन में ही लोको पायलटों ने एक दूसरे से हाथा*पाई की है। हाथा*पाई के दौरान लोको पायलटों को चोट भी आई है। इसके बाद स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई और वंदे भारत ट्रेन करीब 15 मिनट तक गंगापुर सिटी स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसके बाद मामले को शांत कराकर ट्रेन को रवाना किया गया।

 

 

Vande bharat express train in gangapur city sawai madhopur agra

 

 

 

आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेन सोमवार से उदयपुर से आगरा के बीच शुरू हुई है। जानकारी के अनुसार गंगापुर सिटी में ठहराव के साथ ही गंगापुर सिटी के रनिंग स्टाफ को कोटा से आगरा और आगरा से कोटा तक ट्रेन के संचालन की जिम्मेदारी मिली थी। ट्रेन गंगापुर सिटी से आगरा 2 बजे पहुंची। यहां गंगापुर सिटी क्रू के सदस्य पायलट, लोको पायलट और गार्ड के साथ आगरा के रनिंग स्टाफ और यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मारपीट कर दी और उन्हें ट्रेन से नीचे उतार दिया।

 

 

 

 

इसकी जानकारी गंगापुर सिटी रनिंग स्टाफ को मिलने से यहां सभी में आक्रोश हो गया। सूत्रों के अनुसार वंदे भारत ट्रेन को आगरा का स्टाफ शाम 5 बजे गंगापुर सिटी लेकर आया था। यहां गंगापुर सिटी के रनिंग स्टाफ व यूनियन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इससे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान आगरा का क्रू केबिन में घुसा और मौके पर जीआरपी ने बीच बचाव किया, लेकिन यहां आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने लोको पायलट के साथ मारपीट कर बैग आदि सामान को बाहर फेंक दिया और उनको नीचे उतार दिया। इस दौरान ट्रेन 15 मिनट तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। हं*गामे के बाद गंगापुर सिटी का रनिंग स्टाफ ट्रेन को लेकर कोटा के लिए रवाना हुआ। हालांकि जीआरपी में इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

 

 

 

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंपलाइज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेन्द्र जैन का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन का संचालन गंगापुर सिटी रनिंग स्टाफ को मंडल के अधिकारियों ने दिया था, लेकिन आगरा फोर्ट के रनिंग स्टाफ ने गंगापुर सिटी के स्टाफ को ट्रेन से उतार कर उनके साथ मार*पीट की। यह गलत है और न्यायत संगत नहीं है। यहां रेलवे स्टेशन पर पुलिस की मदद से आगरा फोर्ट के लोको पायलट और गार्ड को उतारा गया। ट्रेन की वर्किंग गंगापुर सिटी के पास ही रहेगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !