Saturday , 7 March 2026
Breaking News

वंदे भारत ट्रेन जल्द ही चलेगी कोटा में 

कोटा: कोटा (Kota) जिले के यात्रियों (Passengers) के लिए रेलवे ने एक खुशखबरी दी है। कोटा मण्डल (Kota Railway) में भी अब जल्द वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) का संचालन होगा। रेलवे प्रशासन ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का संचालन कोटा से होकर उदयपुर सिटी (Udaipur) – आगरा कैंट (Agra) – उदयपुर सिटी के बीच होगा। वंदे ट्रेन (Vande Bharat) का संचालन कोटा में 2 सितंबर से होगा।

 

इसका संचालन कोटा में तीन दिन यानि सोमवार, गुरुवार और शनिवार हो होगा। शिक्षा नगरी (Education City) कोटा के वासियों को वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat) का काफी समय से इंतजार था। वंदे भारत ट्रेन उदयपुर सिटी से आगरा कैंट के मध्य राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, कोटा, सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी स्टेशन पर रुकेगी।

 

 

Vande Bharat train will soon run in Kota

 

 

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य रोहित मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 20981 उदयपुर सिटी – आगरा कैंट वंदे भारत एक्स्प्रेस उदयपुर सिटी से सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर रवाना होकर, राणा प्रतापनगर 5:52, मावली 6:24, चंदेरिया 7:41 और कोटा 9 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद कोटा से सवाई माधोपुर जाएगी जो की सवाई माधोपुर 11 बजे और गंगापुर सिटी 11 बजकर 43 मिनट और आगरा कैंट 2:30 बजे पहुंचेगी।

 

 

 

वापसी में गाड़ी संख्या 20982 आगरा कैंट – उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्स्प्रेस आगरा कैंट से दोपहर 3 बजे रवाना होकर गंगापुर सिटी 4:53 बजे, सवाई माधोपुर 5:38 और कोटा शाम 7 बजे पहुंचेगी। इसके बाद चंदेरिया 9:35, मावली 10:35, राणा प्रतापनगर 11:12बजे और उदयपुर सिटी रात के 11 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !