Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती पर 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होंगे कार्यक्रम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर जिले में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके लिए तैयारी समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
तैयारी समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दी गई जिम्मेदारियों के संबंध में अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की तथा जिम्मेदारियों का निर्वहन समय पर करते हुए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्य एवं प्रेरणादायक बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम आयोजन एवं तैयारियों में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।
बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी एक पूरा दर्शन है। महात्मा गांधी के आदर्श आज के वर्तमान युग में और अधिक प्रासंगिक है। सवाई माधोपुर जिले में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रदर्शनी एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्होंने कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन वृहत स्तर पर करने तथा जन सहभागिता एवं युवाओं की भागीदारी बढाने के लिए मिलजुलकर प्रयास करने की बात कही।

various program organized 150th birth anniversary Mahatma Gandhi
नोडल अधिकारी रामकेश मीना ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 31 जुलाई को महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित तीन दिवसीय प्रदर्शनी राबाउमावि मानटाउन में लगायी जायेगी। प्रथम दिवस इंद्रा मैदान से एवं 72 सीढी स्कूल से गांधी संकल्प रैलियां निकाली जाएंगी। द्वितीय दिवस 1 अगस्त को बालिका मानटाउन स्कूल में “गांधी अतीत ही नहीं भविष्य भी है” विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता, “गांधी के सपनों का भारत” विषय पर चित्रकलां तथा “सद्भावना एवं विकास” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 2 अगस्त को “बुनियादी षिक्षा” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन एवं कार्यक्रम का समापन प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निर्देशन में होगा।
बैठक में जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियो तथा कार्यक्रम अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नोडल अधिकारी के साथ समन्वय रखते हुए दी गई जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम महेन्द्र लोढा, एएसपी उमेश ओझा, मुख्य शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना, जिशिअ माध्यमिक मिथलेष शर्मा, जिशिअ प्रारंभिक रामखिलाडी मीना, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !