आज ही के दिन 2003 में वसुंधरा राजे बनी थी मुख्यमंत्री, क्या इस बार मिल पाएगा राजे को ताज ?
राजस्थान (मरुधरा) की दो बार मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे को बेशक पार्टी ने पूरे चुनाव अभियान से दूर रखा है। लेकिन इन सबके बाद भी वसुंधरा राजे सीएम की दौड़ में हैं। उनका पलड़ा इसलिए भारी लग रहा है क्योंकि उन्हें करीब 50 विधायकों का समर्थन हासिल है। वर्ष 2003 में आज ही के दिन वसुंधरा राजे प्रदेश की पहली बार सीएम बनीं थी। तो क्या इस बार भी उन्हें फिर से मुख्यमंत्री का ताज मिल पाएगा? (एबीपी, सौर्स)