Sunday , 8 March 2026
Breaking News

वसुंधरा राजे समर्थक विकास चौधरी कांग्रेस में शामिल, किशनगढ़ से हो सकते हैं उम्मीदवार!

अजमेर:- वसुंधरा राजे समर्थक और भाजपा के युवा नेता डॉ. विकास चौधरी आज कांग्रेस में शामिल हो गए है। विकास चौधरी के साथ – साथ राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, धौलपुर से बीजेपी की विधायक शोभारानी कुशवाहा भी कांग्रेस में शामिल हो गई है। विकास चौधरी किशनगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी से चुनाव लड़ चुके है।

 

Vasundhara Raje supporter Vikas Choudhary joins Congress, may be candidate from Kishangarh!

 

इस बार टिकट काटने की वजह से विकास नाराज चल रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। विकास चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनका स्वागत किया है। सूत्रों के अनुसार विकास चौधरी को किशनगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार भाजपा की राजनीति में विकास चौधरी को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का समर्थक भी माना जाता है। 2018 में वसुंधरा राजे की सिफारिश से ही विकास चौधरी को किशनगढ़ से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया था।

 

 

 

पिछले पांच वर्षों में विकास चौधरी वसुंधरा राजे के समर्थक बने रहे है। वसुंधरा राजे ने जब – जब भी शक्ति प्रदर्शन किया है तब – तब विकास चौधरी मौजूद रहे है। वसुंधरा राजे के किशनगढ़ आने पर विकास चौधरी ही प्रमुख नेता के तौर पर नजर आए। विकास चौधरी को उम्मीद थी कि इस बार भी उन्हें उम्मीदवार बनाया जाएगा।

 

लेकिन भाजपा ने मौजूदा सांसद भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ से उम्मीदवार घोषित किया है। जिसकी वजह से नाराज होकर विकास चौधरी ने अब कांग्रेस का दामन थामा है। हालांकि विकास चौधरी कांग्रेस में शामिल होने से बार बार इंकार करते रहे, लेकिन आखिर उन्होंने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

 

(सोर्स – एसपी मित्तल ब्लॉगर) 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !