Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सूर्यकांता व्यास जैसा भरोसा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी पर भी जताया था

जयपुर:- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में आज बुधवार को भाजपा की विधायक सूर्यकांता व्यास से उनके घर जाकर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि सूर्यकांता व्यास ने मेरे कार्यों की प्रशंसा की है। इसलिए भाजपा ने इस बार उन्हें सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार नहीं बनाया है। मेरी वजह से ही सूर्यकांता व्यास का टिकट कटा है।

 

Like Suryakanta Vyas, Chief Minister Ashok Gehlot had also expressed confidence in BJP Ghanshyam Tiwari

 

अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा भले ही सूर्यकांता व्यास का सम्मान न करें, लेकिन व्यास जोधपुर की सम्मानित नेत्री हैं। चूंकि मेरी वजह से टिकट कटा इसलिए मैं सम्मान देने के लिए व्यास के घर गया था। अशोक गहलोत ने दावा किया है कि आज की मुलाकात में भी सूर्यकांता व्यास ने मेरे कार्यों की प्रशंसा की। सूर्यकांता व्यास का टिकट कटने पर अशोक गहलोत ने भाजपा को महिला विरोध भी बताया है। एक तरह से सूर्यकांता व्यास की आड़ में गहलोत ने भाजपा पर जोरदार हमला किया है।

 

 

यह भी हो सकता है कि आने वाले दिनों में सूर्यकांता व्यास जोधपुर में कांग्रेस के समर्थन में प्रचार – प्रसार करें। राजनीति के जानकारों का कहना है कि सीएम अशोक गहलोत आज जो भरोसा भाजपा की नेत्री सूर्यकांता व्यास पर जता रहे हैं, वैसा ही भरोसा उन्होंने चार वर्ष पहले घनश्याम तिवाड़ी पर भी जताया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में घनश्याम तिवाड़ी ने भाजपा से बगावत की और स्वयं भी जयपुर से चुनाव लड़ा। तब तिवाड़ी की जमानत जप्त हो गई थी।

 

 

निराश और हताश तिवाड़ी के कंधे पर सीएम अशोक गहलोत ने हाथ रखा और उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलवा दी। अशोक गहलोत ने विधानसभा से उपचुनाव में तिवाड़ी को मंच पर बैठाया और तिवाड़ी की आड़ में भाजपा पर हमला बोला। अशोक गहलोत का कहना रहा है कि घनश्याम तिवाड़ी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे लेकिन आज भाजपा में उनका सम्मान नहीं हुआ है। इससे भाजपा की नीति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

 

भाजपा जब घनश्याम तिवाड़ी जैसे कार्यकर्ता का सम्मान नहीं कर सकती, तो फिर बीजेपी किसी भी कार्यकर्ता का सम्मान कर सकती। इस समय घनश्याम तिवाड़ी पूरी तरह गहलोत के जादू में फंसे हुए थे, इसलिए कांग्रेस के मंच से भाजपा की आलोचना करते रहे। लेकिन अशोक गहलोत का जादू समाप्त होती ही घनश्याम तिवाड़ी वापस भाजपा में आ गए और राज्य सभा के सांसद हैं।

(सोर्स – एसपी मित्तल ब्लॉगर) 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !