भरतपुर जिले में चोरी के वाहनों पर कार्यवाही के लिए चलाये गये विशेष अभियान के तहत कामां, पहाड़ी, जुरहरा, कैथवाडा सहित मेवात क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए चोरी के वाहनों को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान जहां जप्त वाहनों की संख्या थाने में इतनी हो गई है कि थाना परिसर में जगह ही नहीं है। पहले से ही जप्त वाहनों की संख्या अधिक थी। आपराधिक मुकदमे में जप्त किए गए गाड़ी ट्रैक्टर सहित अन्य वाहन जो थाना परिसर में ही खड़े किए जाते हैं लेकिन अब मेवात के थानों में वाहनों की संख्या इतनी हो गई है कि थाना परिसरों में जगह का अभाव हो गया है। अगर वाहनों की समय रहते नीलामी नहीं की गई तो थाना परिसरों में वाहनों को रखने के लिए पर्याप्त स्थान ही नहीं रहेगा।

कामां थाना परिसर में जप्त किए गए वाहनों की इतनी संख्या है कि थाना परिसर के अलावा थाने के आसपास के क्षेत्र में भी जप्त किए गए वाहन खड़े हुए हैं। थाने में जप्त किए गए वाहनों का रखरखाव सही नहीं होने के चलते ज्यादातर वाहन कबाड़े में तब्दील हो गए हैं पुलिस ने जगह के अभाव के चलते वाहनों के ऊपर वाहन लगाकर रखे हुए हैं फिर भी जगह का अभाव है। थाने में रखे वाहनों में से पेड़ भी निकले हुए हैं ज्यादातर वाहन तो कबाड़े में तब्दील होने के साथ-साथ नष्ट भी हो गए हैं जिनके कुछ ही अवशेष बचे हैं। इन कबाड़ वाहनों से आए दिन थाने में सांप बिच्छू निकलने के कारण पुलिसकर्मी भयभीत रहते हैं यहां तक कि कई बार थानाधिकारी के निवास एवं परिसर में से सांप बिच्छू गोहरे निकल चुके हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया