Sunday , 8 March 2026
Breaking News

एक-दूजे के हुए विक्की और कैटरीना, सामने आई तस्वीरें

सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल में आज गुरुवार को अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल पुरे रीती रिवाज के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गए है। शादी समारोह का आयोजन सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल में हुआ है।

 

Vicky and Katrina met each other, pictures surfaced in sawai madhopur

 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की आज शाही शादी हुई। सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सात फेरे लिए है। वहीं दोनों बॉलीवुड हस्तियां खूबसूरत चौकियों पर बैठे नजर आए। कैटरीना कैफ ने हल्के लाल और बादामी शेड के लहंगे पहने हुए नजर आई।

 

 

वहीं विक्की कौशल पंजाबी स्टाइल शेरवानी पहने दिखाई दिए। दोनों परिवार के सदस्य मंडप में उपस्थित रहे। इससे पहले कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने परिवार सहित सिक्स सेंस होटल में मौजूद हैं। वहीं शाही ठाठ बाट के साथ शादी समारोह का आयोजन चल रहा है।

 

 

Vicky and Katrina met each other, pictures surfaced in sawai madhopur

 

सीमित मेहमान ही शादी में मौजूद है. उधर होटल के चारों तरफ हाई सिक्योरिटी तैनात है। हालांकि शादी में अभी तक कोई बड़ी हस्ती नजर नहीं आई। शादी की सभी रस्मे दोपहर से प्रारंभ हो चुके थे।

 

अक्षय आलिया और सारा भी पहुंची

 

जानकारी के अनुसार रिसेप्शन पार्टी में अभिनेता अक्षय कुमार, सारा अली खान और आलिया भट्ट शिरकत करेगी । वहीं अर्जुन कपूर होटल के अंदर मौजूद है। वो शाम को ही सिक्स सेंस फोर्ट पहुंच गए थे। बता दें कि तीन दिनों से विक्की और कैट की फैमिली यहां पर उपस्थित है। ऐसे में आसपास के क्षेत्रों में भी लोग काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !