Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला प्रभारी सचिव ने छात्रावास का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थायें

जिला प्रभारी सचिव व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने आज गुरूवार देर शाम जिला मुख्यालय पर निमली रोड़ स्थित देवनारायण बालक छात्रावास और रणथंभौर रोड़ स्थित यश रिहेबिलिटेशन सेंटर का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रभारी सचिव ने किचन, बच्चों के कमरे, टॉयलेट, मनोरंजन कक्ष आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।

 

 

 

उन्होंने बच्चों से भोजन, नाश्ते की गुणवत्ता और मीनू के सम्बंध में जानकारी ली तथा पूछा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है। प्रभारी सचिव ने बताया कि अभी कोरोना गया नहीं है तथा बच्चों का टीका भी नहीं आया है। दोस्ती अपनी जगह हैं लेकिन हाथ न मिलायें, मास्क का प्रयोग करें, 2 गज दूरी की पालना करें।

 

 

उन्होंने दोनों स्थानों पर मास्क और सेनेटाइजर की उपलब्धता, खरीद और वितरण के सम्बंध में जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और मनारंजन के सम्बंध में सवाल-जवाब किये और कहा कि आपके परिवार के साथ ही राज्य सरकार भी आपके कॅरियर के सम्बंध में सजग है।

 

District in-charge secretary inspected the hostel and checked the arrangements in sawai madhopur

 

आप मन लगाकर पढ़ाई करें तथा समाज, देश के लिये उपयोगी सिद्ध हो। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक से भी हॉस्टल के संबंध में फीडबेक लिया। देवनारायण हॉस्टल में जयपुर से आई टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान छात्रावास कक्षाओं में ट्यूब लाइट खराब पाई गई और बच्चे अंधेरे में पाए गए, साफ-सफाई का अभाव पाया गया, नाकारा सामान का निस्तारण नहीं किया हुआ था, बिल्डिंग के रखरखाव मैं कमी पाई गई।

 

 

पूरी बिल्डिंग में टंकियों के ओवरफ्लो होने से सीलन पाई गई, खिड़कियों के शीशे टूटे होने से बच्चों ने ठंड आने की शिकायत की। बाथरूम एवं टॉयलेट में भी पानी की समुचित व्यवस्था का अभाव पाया गया। इस पर प्रभारी सचिव ने सहायक निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता सुनील कुमार गर्ग सहायक निदेशक को हॉस्टल अधीक्षक रविंद्र अग्रवाल को 17 सीसी के अंतर्गत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और 1 महीने में सुधार नहीं होने पर चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !