जयपुर: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों के निरीक्षण के दौरान अब निरीक्षण दलों द्वारा पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। निरीक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और निगम राजस्व में वृद्धि के लिए इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निगम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रेया गुहा ने बताया कि निरीक्षण दल, परिचालक और अन्य संबंधितों द्वारा इस संबंध में एक दूसरे के विरुद्ध शिकायतें की जा रही थीं।
लेकिन अब निरीक्षण दल द्वारा वाहन में प्रवेश से लेकर वाहन निरीक्षण पूर्ण होने तक पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जाएगी। निरीक्षण के दौरान यात्रियों के टिकट भौतिक रूप से गिने जाएंगे। वाहन में केवल यात्रियों की संख्या गिन कर ही निरीक्षण नहीं किया जाएगा।
गुहा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यदि वाहन में सभी यात्री टिकट सहित पाए जाते हैं तो निरीक्षण दल, परिचालक की ईटीआईएम मशीन से ओके रिपोर्ट की दो प्रतियों पर चालक, परिचालक और सभी निरीक्षणकर्ताओं के हस्ताक्षर करवाएंगे। निरीक्षण दल केवल स्टेटस रिपोर्ट निकालकर निरीक्षण की खानापूर्ति नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्देशों की पालना नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Tags Bus Bus Inspection Hindi News India India News Inspection Jaipur Jaipur News Latest News Latest News Updates Latest Updates Rajasthan Rajasthan Bus Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Rajasthan State Road Transport Corporation Sawai Madhopur App Top News Videography Vikalp Times
Check Also
त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा
जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा
जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …
5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
