Sunday , 6 September 2026
Breaking News

आशाओं को दिया मतदाता जागरूकता संदेश

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभागार में आशाओं तथा चिकित्सा कर्मीयों की आयोजित बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने बेटी बचाओं अभियान, पीसीपीएनडीटी एक्ट,1994 के प्रावधानों, मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत ढाईलाख का ईनाम, राजश्री योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे मे बताया।

Voter awareness messages given aasha
बैठक में डाॅ. प्रशांत राव संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें भरतपुर ने में बेटा बेटी मे भेद नहीं करने, कन्या भ्रूण जांच व हत्या को रोकने के लिए सूचनाऐं देने को कहा। उन्होने बताया कि मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत जो भी सूचना प्रदान करेगा, उसे एक लाख का ईनाम दिया जायेगा। बैठक के दौरान संयुक्त निदेशक ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले मे चलाये जा रहे “शेरू शुभकंर” तथा “पधारो म्होर बूथ” अभियान तथा शेरू शुभंकर के द्वारा प्राप्त होने वाले संदेशों की प्रंशसा करते हुये उपस्थित आशाओं व चिकित्साकर्मीयों को बताया कि आप सभी अपने अपने क्षैत्र में स्थित समस्त मतदाताओं को 29 अप्रैल को मतदान तथा प्रत्येक बूथ पर शत प्रतिशत मतदान करने एवं करवाने के निर्देश प्रदान किये।
बैठक में डाॅ. दिलिप मीना खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सवाई माधोपुर, आशीष गौतम, जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी), डाॅ. राजेश जैन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डब्ल्यूएचओं, डाॅ. कविता नंदवानी, चि.अ.प्रभारी पीएचसी कुश्तला,डाॅ. संदीप शर्मा चिकित्सा अधिकारी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया, प्रतीक शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनयूएचएम), विनोद शर्मा पब्लिक हैल्थ मैनेजर सहित चिकित्सा अधिकारी, आशाएं एलएचवी, जीएनएम व वैक्सीनेटर्स उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !