प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया है। करणपुर विधानसभा सीट को छोड़कर राजस्थान में 199 सीटों पर वोटिंग हुई। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ है। मतदान आज शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। जिसमें बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में 1875 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई है। जिसका ताला 3 दिसंबर को मतगणना वाले दिन ही खुलेगा। इस बार जयपुर संभाग में सबसे ज्यादा प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। तो वहीं, सबसे कम कोटा संभाग की 17 सीटों पर 128 प्रत्याशियों ने चूनाव लड़ा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया