Sunday , 8 March 2026
Breaking News

25 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार 11 घंटे चलेगा मतदान

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत 25 नवम्बर, 2023 को क्षेत्र की चारों विधानसभाओं में प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक लगातार 11 घंटे तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि राज्य में होने वाले विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत मतदान तिथि 25 नवम्बर, 2023 को विधानसभा सवाई माधोपुर, खण्डार, गंगापुर सिटी एवं बामनवास में प्रातः 7 बजे से लेकर सांय 6 बजे तक मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न संचार और स्वीप गतिविधियों के माध्यम से भी मतदाताओं को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है।

 

Voting will run continuously for 11 hours on November 25 from 7 am to 6 pm in sawai madhopur

 

उन्होंने मतदाताओं से अनुरोध किया है कि वे मतदान तिथि को अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर अधिकतम मतदान करें। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बीएलओ को निर्देशित किया है कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के ईएलसी के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए। साथ ही सोशल मीडिया के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी मतदान तिथि की व्यापक जानकारी मतदाताओं को प्रदान की जाए। स्वीप गतिविधियों के माध्यम से भी अधिकतम मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !