मलारना डूंगर थाना पुलिस ने बलात्कार के मामले में वांछित आरोपी जावेद खान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थानाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए जावेद खान पुत्र कदीर खान निवासी फलसावटा थाना मलारना डूंगर जिला सवाई को जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने 3 जनवरी को थाना मलारना डूंगर पर आरोपी के खिलाफ जबरदस्ती दुष्कर्म कर अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बनाकर, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने तथा उसके बाद अश्लील वीडियो अपने दोस्त इमत्याज उर्फ काल्या के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल करवा देने का मामला दर्ज करवाया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया