19 जनवरी को सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय स्थित खासा कोठी में महाराजा सवाई मानसिंह म्यूजियम ट्रस्ट द्वितीय द्वारा आयोजित किये जाने वाले सवाई माधोसिंह सिंह अलंकरण सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए राजसमंद सांसद दिया कुमारी सवाई माधोपुर पहुंची।

इस अवसर पर दिया कुमारी का जस्टाना, टोंड, मलारना चौड़, मलारना डूंगर मोड़, भाड़ोती, खिरनी मोड़, देवली, अजनोटी, सूरवाल, करमोदा, मैनपुरा, बजरिया, हम्मीर सर्किल पर जगह-जगह स्वागत कर माल्यापर्ण किया गया। गौरतलब है कि दिया कुमारी सवाई माधोपुर से भाजपा की पूर्व में विधायक रह चुकी हैं और सवाई माधोपुर उत्सव की भव्य शुरूआत दिया कुमारी द्वारा ही सवाई माधोपुर को नई पहचान व पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसर दिलवाए जाने के लिए की गई थी।
19 जनवरी को खासा कोठी में होने वाले अलंकरण समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह होंगे। अलंकरण समारोह में ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, चिकित्सा विरासत , चित्रकला, हस्तकला , खेलकूद आदि क्षेत्रों में पुरस्कार वितरित किये जाएंगे। कार्यक्रम के प्रारम्भ से पूर्व दिया कुमारी रविवार 19 जनवरी को त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंचकर दर्शन व महाआरती में सम्मिलित होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया