Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पंचायत समिति गंगापुर की 43 पंचायतों के लिए होगा पंच व सरपंच चुनाव

तृतीय चरण के पंचायत चुनाव के लिए लोकसूचना जारी
पंचायत समिति गंगापुर की 43 पंचायतों के लिए होगा पंच व सरपंच चुनाव

panchayat elections sawai madhopur gangapur city
सवाई माधोपुर, 18 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी.सिंह ने पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के लिए तृतीय चरण में गंगापुर पंचायत समिति में 43 ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच चुनाव के लिए नियम 23 सपठित 56 के अंतर्गत निर्वाचन की लोकसूचना शनिवार, 18 जनवरी को जारी की।
तृतीय चरण में पंचायत समिति गंगापुर की 43 ग्र्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के लिए चुनाव मतदान 29 जनवरी को होगा। रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष 20 जनवरी को सुबह साढे दस बजे से सायं साढे चार बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। अगले दिन 21 जनवरी को सुबह साढे दस बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का कार्य होगा। वहीं अपरान्ह तीन बजे तक नाम वापसी का अंतिम समय होगा। नाम वापसी का समय समाप्त होने के पश्चात चुनाव चिन्हों का आवंटन एवं चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन होगा।
तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल 28 जनवरी को प्रशिक्षण एवं सामग्री प्राप्त कर मतदान केन्द्रों पर पहुंचेंगे। तृतीय चरण का मतदान 29 जनवरी, बुधवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। सरपंच पद के लिए मतदान ईवीएम के माध्यम से तथा वार्ड पंच पद के लिए मतदान मतपत्र एवं मतपेटी के माध्यम से होगा। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना करवाई जाएगी। अगले दिन 30 जनवरी को उपसरपंच का चुनाव करवाया जाएगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !