आज रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया पर वतन फाउंडेशन की टीम ने भारतीय समाचार पत्र दिवस के अवसर पर मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान कर शुभकामनाएं दी।
वतन फाउंडेशन टीम के हुसैन आर्मी ने जानकारी देते हुए बताया की आज भारतीय समाचार पत्र दिवस है। जिसके अवसर पर रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया पर पत्रकारों का माला पहनाकर और शील्ड भेंट कर सम्मान किया गया।

हुसैन आर्मी ने कहा की लोकतंत्र में पत्रकारता को चौथा स्तंभ माना जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, मुकेश जैन, नरेंद्र शर्मा, शहजाद बैग और वतन फाउंडेशन टीम के हुसैन आर्मी, प्रोफेसर रामलाल बैरवा, कैलाश सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया