कामां:- जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन व महिला ज्योति कामवन द्वारा ब्रज चैरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित घेरे वाली चामड़ माता मंदिर प्रांगण में पक्षी बचाओ अभियान के तहत विश्व प्रवासी पक्षी दिवस के उपलक्ष में परिंडे बांधे गए।

जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष खेमराज खण्डेलवाल व महिला ज्योति कामवन की अध्यक्ष सुमन अरोड़ा के अनुसार जायन्ट्स के यूनिट डायरेक्टर संजय जैन बड़जात्या के पुत्र नैतिक जैन के जन्मोत्सव पर मन्दिर में कीर्तन व परिण्डे बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप के अनेक सदस्य, पदाधिकारी व चामड़ माता मंदिर समिति के अध्यक्ष राधा शरण शर्मा, कामवन जीव सेवा समिति के अध्यक्ष भागचंद जैन, हेतराम पटवारी सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया