Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

आवश्यक सेवाओं पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

 

बैठक में जिला कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति विभागवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश प्रदान किए।

 

 

Weekly review meeting of essential services held in sawai madhopur

 

 

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सरकार की जन कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं को सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाकर उन्हें लाभांवित किया जाए। बैठक में जिला कलेक्टर ने जिले में केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं की वर्तमान स्थिति का अवलोकन कर विस्तृत प्रगति नोट तैयार कर दो दिवस में उनके समक्ष कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

 

 

उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान पाईपलाईन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को समय पर दुरस्त करवाया जाए। इस दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आमजन को नशे से मुक्त कराने के लिए बनाई गई कार्य योजना पर चर्चा की गई।

 

बैठक में सहायक कलेक्टर एवं नगर परिषद आयुक्त यशार्थ शेखर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द प्रसाद बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना, अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग रूपनारायण बैरवा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना, उप निदेशक उद्यान चन्द्र प्रकाश बड़ाया सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !