Saturday , 5 September 2026
Breaking News

रक्षाबंधन के बाद राखी का क्या करना चाहिए? जानें क्या कहता है ज्योतिष

रक्षाबंधन 2023: हर साल रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 30 अगस्त को पड़ रही है लेकिन इस बार भद्रा होने के कारण 30 अगस्त को 9 बजे बाद और 31 अगस्त को राखी का त्योहार मनाया जाएगा। बहनों द्वारा कलाई पर राखी बांधने ने बाद उस राखी को उतारकर फेंकना अशुभ होता है। इससे रिश्तों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जानें कब उतार सकते हैं उस राखी को या खंडित राखी का क्या करें।

 

What should be done with Rakhi after Raksha Bandhan, Know what astrology says

 

रक्षा बंधन के बाद राखी का क्या करें?

रक्षाबंधन के बाद कम से कम 21 दिनों तक हमें राखी को अपनी कलाई पर बांधें रखना चाहिएं।

यदि ऐसा नहीं कर सकते हैं तो कम से कम जन्माष्टमी तक पहन कर रखें।

इसके बाद उसे उतारकर लाल कपड़े में बांधकर ऐसी जगह रखें जहां पर बहन से जुड़ी अन्य चीजें रखी हों या कोई पवित्र स्थान हो।

बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं, इसे त्योहार के बाद भी संभाल कर रखना चाहिए।

फिर अगले साल जब रक्षाबंधन का त्योहार आए तो इस राखी को जल में प्रवाहित कर दें।

यदि राखी उतारने के दौरान खंडित हो जाए हो तो उसे फिर जल में प्रवाहित कर दें या किसी पेड़ के नीचे रख देना चाहिए।

ऐसा करते समय उसके साथ एक रुपए का सिक्का भी रख दें।

राखी बांधते वक्त इस दिशा में रखें मुख

यदि बहन अपने भाई को राखी बांध रही है तो बहन को पश्‍चिम में मुख करके भाई के ललाट पर रोली, चंदन व अक्षत का तिलक लगाते हुए उपरोक्ति मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

भाई को पूर्वाभिमुख, पूर्व दिशा की ओर बिठाएं। बहन का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए।

उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनका मुख कभी भी दक्षिण दिशा की ओर न हो।

सिर ढकना:- अनुष्ठान करते समय भाई को अपना सिर रूमाल से ढकने की सलाह दी जाती है।

कौनसा मंत्र बोलते हुए बांधें राखी?

1. येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल।, तेन त्वां अभिबन्धामि रक्षे मा चल मा चल।।

शास्त्रों के अनुसार रक्षा सूत्र बांधे जाते समय उपरोक्त मंत्र का जाप करने से अधिक फल मिलता है। इसके बाद भाई के माथे पर टीका लगाकर दाहिने हाथ पर रक्षा सूत्र बांधे। रक्षा सूत्र बांधते समय उपरोक्त मंत्र का उच्चारण करे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !