Thursday , 22 October 2026
Breaking News

राजस्थान में बिजली संकट पर गहलोत सरकार पर बरसीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, कहा- भाजपा राज में पैक थे इन्वर्टर

राजस्थान में मौसम की तरह राजस्थान में चुनावी मौसम गरम हो गया है। राजस्थान में बिजली संकट को लेकर भाजपा ने कांग्रेस की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। बिजली संकट को लेकर भाजपा की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को किए अपने ट्वीट में लिखा कि, आज राजस्थान में बिजली विभाग अति कुप्रबंधन का शिकार है। सरकार के पास कोयला खरीद और बिजली खरीद का रोडमैप नहीं है। उपभोक्ताओं का काम बिना रिश्वत नहीं हो रहा। महीनों तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे। सप्लायर्स को बकाया भुगतान नहीं हो रहा। ख़राब वोल्टेज के कारण हज़ारों की तादाद में किसानों की बिजली मोटरें जल रही है।

 

लोगों ने इन्वर्टर पैक करके रख दिए थे

वसुंधरा राजे ने अपने ट्वीट आगे लिखा कि, हमारे समय बिजली इतनी सुचारू रूप से मिलती थी कि लोगों ने इन्वर्टर पैक करके रख दिए थे। ट्रांसफार्मर में खराबी की शिकायत का तीन दिन में समाधान हो जाता था। नया बिजली कनेक्शन सप्ताह भर में मिल जाता था। ट्रांसफार्मर सप्लाई करने वालों के खाते में सीधा RTGS से पेमेंट समय पर हो जाता था।

 

Vasundhara Raje lashed out at the Gehlot government over the power crisis in Rajasthan

 

आमजन, किसान सभी बिजली कटौती से परेशान

गहलोत सरकार को आइना दिखाते हुए वसुंधरा राजे ने अपने ट्वीट लिखा कि, आज कांग्रेस राज में संपूर्ण प्रदेश में आमजन, किसान और औद्योगिक फैक्ट्रियां बिजली कटौती से परेशान है। क्योंकि इस सरकार ने मुफ्त बिजली के सब्जबाग दिखाकर राजस्थान को विद्युत अराजकता एवं अंधेरे में धकेलने का काम किया है। बिजली पर अपनी सरकार के कामों को गिनाते हुए वसुंधरा राजे ने कहा, तत्कालीन राजस्थान कांग्रेस सरकार ने 2013 तक तीनों डिस्कॉम पर 78,000 करोड़ रुपए का घाटा छोड़ा था।

 

मैंने सुराज संकल्प यात्रा में जनता से वादा किया था के 22 से 24 घंटे उन्हें क्वालिटी बिजली उपलब्ध करवाउंगी। इस वजह से 62,000 करोड़ रुपए का डिस्कॉम का ऋण हमारी सरकार ने अपने ऊपर ले लिया था। परिणामस्वरूप डिस्कॉम का घाटा जो प्रतिवर्ष 15,000 करोड़ रुपए की रफ़्तार से बढ़ रहा था उसे मैं कम करके 4000 करोड़ रुपए पर प्रतिवर्ष पर लेकर आ गई थी। लेकिन आज वापस डिस्कॉम 90,000 करोड़ रुपए से ज़्यादा के क़र्ज़े में डूब गया है, जिससे प्रदेश की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !