Thursday , 23 July 2026
Breaking News

आखिर कब होगी हेल्थ वेयरनेस सेंटरों की कायापलट

सरकार ने भले ही आयुर्वेद विभाग के अधीन जिले में 12 हेल्थ वेलनेस सेंटरों की कायापलट की घोषणा कर दी हो लेकिन यह घोषणा अभी तक कागजों में भी घूम रही है। वहीं अब सरकार की ओर से जिले में 17 अन्य हेल्थ वेलनेस सेंटरों के लिए प्रस्ताव मांगे गये है।
जानकारी के अनुसार जिले में कुल 84 आयुर्वेद औषधालय संचालित है। इनमें से 29 औषधालयों को हेल्थ वेलनेस के रूप में विकसित करना प्रस्तावित है। ग्रामीणों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर सरकार ने इन्हें हेल्थ वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्णय किया है। लेकिन विभाग की अनदेखी से योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।
जानकारी के अनुसार जिले में आयुर्वेदिक विभाग के अंतर्गत पूर्व में बड़ीला, चकेरी, छाण, गंडाल, गोठड़ा, गोतोड़, खिलचीपुर, नीमोद करेल, पांवडेरा, फुलवाड़ा, सारसोप व टोकसी सहित कुल 12 वेलनेस सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त 17 आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के लिए भी प्रस्ताव मांगे है।

When will health health centers transform
जिले में कई दशकों से संचालित आयुर्वेदिक औषधालयों की स्थिति बदहाल है। निर्माण के बाद सरकार ने ज्यादा सुध नहीं ली। जिसके कारण कई औषधालय जीर्ण-शीर्ण व बदहाल दिखाई देते हैं। इससे ग्रामीणों को गांव स्तर पर प्राथमिक उपचार की सुविधा तक नहीं मिलती। सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए उन्हें कस्बे व शहरों तक लंबी दौड़ लगानी पड़ती है।
जिले में आयुर्वेदिक विभाग के अंतर्गत कुल 84 औषधालयों में से तीन विशिष्ट चिकित्सालय केन्द्र संचालित है। विशिष्ट चिकित्सा केन्द्रों में शिवाड़, गंगापुर सिटी में आंचल प्रसूता केन्द्र व जिला चिकित्सालय में पंचकर्म औषधालय शामिल है। इसके अलावा 81 आयुर्वेद औषधालय है।

इनका कहना है:-

जिले में पूर्व में 12 हेल्थ वेलनेस सेंटर बनने प्रस्तावित है। इनकी ट्रेनिंग करवा दी है। कोरोना के चलते पूर्व में निर्माण शुरू नहीं हो सका था। अब सरकार ने 17 हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए ओर प्रस्ताव मांगे है। इनके प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेजे जाएंगे। जल्द ही हेल्थ वेलनेस सेंटरों का निर्माण कराया जाएगा।

इन्द्रमोहन शर्मा, उपनिदेशक, आयुर्वेदिक औषधालय।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !