Thursday , 22 October 2026
Breaking News

कलेक्टर, एसपी ने चुनाव की तैयारियों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिये निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन और एसपी सुधीर चौधरी ने शुक्रवार को गंगापुर सिटी एसडीएम कार्यालय में 11 दिसम्बर को होने वाले गंगापुर सिटी नगर परिषद चुनाव के सम्बंध में प्रशासनिक, पुलिस और अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली तथा मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं, कानून व्यवस्था, आचार संहिता पालना आदि बिन्दुओं पर समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिये।

अवैध शराब का कारोबार सख्ती से रोकें:- कलेक्टर ने सदर, कोतवाली और उदई मोड़ थाना प्रभारी और आबकारी निरीक्षक को निर्देश दिये कि अवैध शराब का कारोबार सख्ती से रोकें। रात 8 बजे बाद शराब की बिक्री न हो, अधिकृत स्थान से ही शराब बिक्री हो। अनाधिकृत व्यक्ति शराब बेचता पाया जाये तो कठोर कार्रवाई हो। शराब की भट्टियाॅं नष्ट करें। नाकाबंदी में भी ध्यान रखें कि मतदाताओं को बांटने के लिये तो शराब का परिवहन नहीं हो रहा है। 9 दिसम्बर शाम 5 बजे से 11 दिसम्बर शाम 5 बजे तक गंगापुर सिटी और इनके 5 कि.मी. परिधि क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित है। जिला कलेक्टर ने इसकी सख्ती से पालना करवाने के निर्देश दिये।

Collector, SP gave instructions to review preparations of election and law and order

नाकाबंदी मजबूत करें:- कलेक्टर ने सभी संवेदनशील 31 वार्डों में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिये। इन सभी केन्द्रों पर वीडियोग्राफी भी की जायेगी। जिन व्यक्तियों का अपराधिक इतिहास है, चुनाव में बाधा डाल सकते हैं, उन पर प्रिवेंटिव कार्रवाई करें। जिला कलेक्टर ने लाइसेंसी हथियार जमा करवाने की प्रगति की भी समीक्षा की। अवैध हथियारों की जब्ती के लिये मुखबिरों और बीट कांस्टेबलों को सक्रिय रखने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी जोनल मजिस्ट्रेट और एरिया मजिस्ट्रेटों को क्षेत्र का दौरा करने तथा पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिये ताकि आवश्यक सूचना का समय पर आदान-प्रदान हो सकें।

थर्मल स्कैनिंग और सेनेटाइजर की माकूल व्यवस्था:- कलेक्टर ने बीसीएमएचओ डाॅ. मीणा को निर्देश दिये कि सभी मतदान भवनों पर 1-1 स्वास्थ्यकर्मी मतदान दिवस के लिये नियुक्त करें जो थर्मल स्कैनिंग, सेनेटाइजेशन की सुचारू व्यवस्था करें। एक बूथ पर 10 सेनेटाइजर वोटरों के लिये उपलब्ध करवायें। बिना मास्क किसी व्यक्ति को मतदान केन्द्र में किसी भी हालत में प्रवेश नहीं करने दें। मतदान कार्मिकों को दस्ताने, मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। नगर परिषद आयुक्त को सोशल डिस्टेंसिंग के लिये मतदान केन्द्र के अन्दर तथा बाहर ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुये गोले बनवाने के निर्देश दिये। मतदान केन्द्र तक की अप्रोच सड़कों की मरम्मत करने के भी निर्देश दिये। कोरोना पाॅजिटिव मरीज के मतदान करने के सम्बंध में राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, विद्युत, पेयजल, टाॅयलेट आदि सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिये एसडीएम को एक बार पुनः सभी मतदान केन्द्रों की विजिट करने के निर्देश दिये। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि 20 मतदान भवनों में रैम्प की आवश्यकता है। इन सभी में रैम्प बनाये जा रहे हैं। एक मतदान भवन में 3 मतदान केन्द्र हैं तथा भवन 2 ही हैं। इसलिये 1 कमरे का पार्टीशन किया जा रहा है।
जिला कलेक्टर ने प्रत्येक बूथ पर उन 12 दस्तावेज दर्शाते हुये बैनर लगाने के निर्देश दिये जो एपिक कार्ड की अनुपलब्धता होने पर मतदान के लिये चाहिये। उन्होंने मतदान केन्द्र की 200 मीटर परिधि में अभ्यर्थी का बूथ नहीं लगने देने तथा बूथ के आसपास भीड़ एकत्र नहीं होने देने के निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने निर्देश दिये कि अपराधिक तत्वों, फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करें। मतदान केन्द्रों के बाहर सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। माॅडिफाइड वाहनों, डीजे लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें। बिना अनुमति जुलूस, रैली, सभा के आयोजन पर रोक है। इसकी सख्ती से पालना करवायी जाये। एसपी ने स्ट्राॅंग रूम और मतगणना भवन की कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिये।
एडीएम नवरतन कोली ने बताया कि मतदान दलों के लिये 800-800 रजाई, गद्दे और तकियों की व्यवस्था की गई है। गंगापुर सिटी में 10 मतदान भवन बहुत कन्जेस्टेड एरिया में हैं। यहाॅं ट्रैफिक व्यवस्था के लिये पृथक व्यवस्था की जा रही है।
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनिल चौधरी ने बताया कि मतगणना राजकीय काॅलेज, गंगापुर सिटी में होगी। यहीं स्ट्राॅंग रूम बनाया जा रहा है।
बैठक में जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, वजीरपुर एसडीएम नरेन्द्र कुमार मीणा, बामनवास एसडीएम बद्रीनारायण मीणा, पुलिस उप अधीक्षक कालूराम मीणा, तहसीलदार ज्ञानचन्द जैमन, सदर, कोतवाली और उदई मोड एसएचओ व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !