Sunday , 6 September 2026
Breaking News

नगर परिषद मतदान के लिए ईवीएम की तैयारी 7 दिसम्बर से

नगर परिषद सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी के सदस्य चुनाव के लिए मतदान 11 दिसम्बर को सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने बताया कि मतदान केन्द्रों पर उपयोग में ली जाने वाली ईवीएम की तैयारी का कार्य जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर में 7 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।
ईवीएम तैयारी का कार्य संबंधित नगर परिषद क्षेत्र के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी के पर्यवेक्षण में तथा राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर से नियुक्त इसीआईएल इंजिनियर्स की उपस्थिति में किया जाएगा।

EVM preparations for city council voting from 7 December
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए ईवीएम तैयार करते समय निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता तैयारी स्थल पर उपस्थित रह सकते है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदान मशीनों की तैयारी के समय 5 प्रतिशत मशीनों में 50 मत डालकर माॅक पोल किया जाएगा। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उनके नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को द्वितीय रेंडमाइजेशन में मतदान बूथवार आवंटित ईवीएम की सूची उपलब्ध करवाई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तैयारी स्थल पर सशस्त्र गार्ड एवं सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था पुलिस अधीक्षक द्वारा की जायेगी। वहीं स्ट्रांग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित निर्देश भी दिए गए है। ईवीएम तैयारी के समय पर कोरोना गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !