Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जी-20 शिखर सम्मेलन: दुनिया के कौन-कौन से नेता भारत में रहेंगे क्या है रुकने के इंतजाम जानिए 

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली तैयार है। 9-10 सितंबर तक होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया के शीर्ष नेताओं का भारत पहुंचना शुरू हो गया है। इस सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जापान के पीएम फिमियो किशिदा, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीज, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति समेत दुनिया के 20 देशों के शीर्ष नेता भारत पहुंचेंगे।

 

जानिए कौन-कौन नेता भारत पहुंचे

 

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबु जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने उनका स्वागत किया। वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की डायरेक्टर जनरल डॉ. नोजी ओकोन्जो इवेला गुरुवार रात में ही नई दिल्ली पहुंच गईं थी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने किया है।

 

Which world leaders will stay in India, know the arrangements for their stay

 

इन नेताओं का आना बाकी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन गुरुवार को अमेरिका से भारत आने के लिए रवाना हो गए हैं और उनके आज शाम करीब सात बजे भारत पहुंचने की संभावना है। एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह करेंगे। बाइडन के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, जापान के पीएम फुमियो किशिदा, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला, सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के भी जल्द भारत पहुंचने की संभावना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !