Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जी-20 शिखर सम्मेलन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारत के लिए रवाना, आज शाम पीएम मोदी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका से गुरुवार को रवाना हो चुके हैं, वे शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के पहले ही दिन वह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस से जारी जर्मनी, भारत और वियतनाम के उनके तीन दिवसीय कार्यक्रम के अनुसार, वह सबसे ज्यादा समय भारत में रहेंगे। यह वीडियो, विज्ञापन हटाएं जो बाइडन के रवाना होने से पहले, व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी भारत यात्रा के दौरान रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। गौरतलब है कि भारत के लिए रवाना होने से एक घंटे से पहले राष्ट्रपति का एक और कोविड टेस्ट नेगेटिव आया था।

 

USA President Joe Biden leaves for India; Will hold bilateral talks with PM Modi this evening

 

अमेरिका की प्रथम महिला हाल ही में कोरोना संक्रमित पाईं गई थी। हालांकि आज उनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई। व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका से रवाना होने के बाद बाइडन शुक्रवार को जर्मनी के रैमस्टीन में रुकेंगे। शाम को नई दिल्ली पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। शनिवार को स्वागत के औपचारिक कार्यक्रम के बाद जी-20 के पहले सत्र वन अर्थ और अगले सत्र वन फैमिली में भी बाइडन मौजूद रहेंगे। बाइडन “दुनिया में बुनियादी ढांचे के विकास और निवेश के लिए सहयोग” पर आयोजन का भी हिस्सा बनेंगे। बाइडन राष्ट्राध्यक्षों के साथ रात्रिभोज में भी शामिल होंगे। अगले दिन यानी रविवार को जी-20 के अन्य नेताओं के साथ राजघाट जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !