Thursday , 23 April 2026
Breaking News

आज से G-20 की बैठक: दिल्ली जा रहे हैं तो ध्यान दें… तीन दिन तक बसें हरियाणा सीमा तक जाएंगी, चुनें ये विकल्प

अगर आप दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दिल्ली में जी-20 की बैठक शुरू हो रही है। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच रहे है। सुरक्षा के लिहाज से नई दिल्ली को कंट्रोल जोन घोषित कर दिया गया है और गुरुवार मध्य रात्रि से 10 सितंबर तक रोडवेज बसों समेत अन्य वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद कर दिया गया है। यह वीडियो, विज्ञापन हटाएं चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से दिल्ली जाने वाली सभी बसें कुंडली बॉर्डर से 17 किमी आगे मुकरबा चौक तक ही जाएंगी। यहां से आपको मेट्रो या दूसरे साधन पकड़ने होंगे। ऐसे में बस या दूसरे वाहनों से दिल्ली का सफर परेशानी भरा हो सकता है।

 

G-20 meeting from today- Pay attention if you are going to Delhi

 

यात्रियों के पास ट्रेन का बेहतर विकल्प है। ट्रेन से आप बिना बाधा सीधे दिल्ली पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनें यथावत चलती रहेंगी। चंडीगढ़ से गुरुग्राम जाने वाले बस यात्री केएमपी एक्सप्रेस-वे से होकर जा सकेंगे। दिल्ली में प्रवेश बंद होने के कारण हरियाणा डिपो की रोडवेज बसों का संचालन गुरुवार रात 12 बजे से बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए हर चार मिनट में बस सेवा उपलब्ध है। औसतन एक घंटे में 15 बसें चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। वहीं, पंचकूला डिपो की 22 बसें दिल्ली रूट पर चलती हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !