जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवक द्वारा एक विधवा महिला से दु*ष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने विधवा महिला को शादी का झां*सा देकर उसके साथ दु*ष्कर्म किया है। विधवा होने के कारण आरोपी ने उसके साथ नजदीकिया बढाई और गलत काम किया। आरोपी युवक ने उसे लगातार शादी का आश्वासन दिया।
लेकिन कुछ महीने बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। विधवा महिला ने जब शादी नहीं करने की वजह पूछी तो उसे जा*न से मा*रने की ध*मकी दी। इसके बाद पीड़िता ने ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। ट्रांसपोर्ट नगर थाने के सीआई राजेन्द्र बाफना ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के आधार पर किशन निवासी घाटगेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार गलत काम किया है। आरोपी उसे लगातार शादी करने का आश्वासन दे रहा था। लेकिन कुछ माह से आरोपी ने शादी करने के मना कर दिया। जिस पर पीड़िता ने आरोपी किशन से कारण पूछा तो आरोपी ने उसे जा*न से मा*रने की ध*मकी दी। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
