Sunday , 8 March 2026
Breaking News

डिजीटल पेमेन्ट से यात्रियों को अब खुल्ले पैसे देने से मिला छुटकारा  

सवाई माधोपुर: डिजीटल इंडिया को बढ़ावा एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन को लगाया गया है। पारदर्शी लेन-देन के लिए क्यूआर कोड बेस्ड ट्रांजेक्शन सरल एवं सुरक्षित होता है। साथ ही यात्रियों को खुल्ले पैसे रखने की समस्या से छुटकारा हो गया है।

 

 

With digital payment, passengers are now freed from paying change in sawai madhopur

 

 

 

अब तक केवल आरक्षित टिकट काउंटरों पर पीओएस मशीन से डिजीटल भुगतान की सुविधा थी जिसे विस्थापित करते हुए सभी आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट विंडो पर डिजीटल क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन लगाया गया है। यह सुविधा रेलवे टिकट काउंटरों पर कैश लेन-देन के अतिरिक्त सुविधा है। वर्तमान में डिजिटल क्यूआर कोड से पेमेन्ट की अतिरिक्त सुविधा मंडल में 86 जनरल टिकट काउंटरों, 32 आरक्षण कम जनरल टिकट काउंटरों एवं 20 आरक्षण टिकट काउंटरों पर उपलब्ध है।

 

 

 

 

यह डिजीटल क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन सिस्टम पर जनित टिकट की राशि भुगतान के लिए क्यूआर कोड का माध्यम चयनित करने पर उस राशि के लिए एक डिजिटल क्यूआर कोड प्रदर्शित करता है जिसे यात्री मोबाइल से स्कैन कर भुगतान आसानी से कर सकते है। टिकट विंडों पर डिजीटल क्यूआर कोड से पेमेन्ट सुविधा की उपलब्धता यात्रियों को खुल्ले पैसे की समस्या से राहत दे रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !