जयपुर: जयपुर में एक परिचित युवक द्वारा एक महिला के साथ छे*ड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मिलने के बहाने परिचित के घर आया था। इसके बाद आरोपी युवक ने पति की गैरमौजूदगी में अंदर घुसकर महिला के साथ छे*ड़छाड़ की। पीड़िता ने बगरु पुलिस थाने में ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
इस मामले की जांच एएसआई रामसिंह कर रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बगरु निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपी युवक के परिचित होने के कारण बातचीत होती रहती थी और उसका घर पर आना-जाना भी था। महिला ने युवक पर आरोप लगाया है कि गत 19 सितम्बर को शाम करीब 6 बजे मिलने के लिए घर आया था।
पति के घर नहीं होने और महिला को अकेला देख बात करते हुए उसे दूसरी साइड अंदर ले गया। अकेले में आरोपी परिचित ने उसके साथ छे*ड़छाड़ की। अ*श्लील हरकत करने का वि*रोध करने पर जबरदस्ती करने की कोशिश की। वि*रोध कर शोर मचाने पर आरोपी परिचित ध*मकी देकर वहां से चला गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
