Saturday , 7 March 2026
Breaking News

महिला कॉन्स्टेबल को नहीं मिली छुट्टी तो थाने में ही निभाई हल्दी की रस्म

राजस्थान प्रदेश में कोरोना वायरस के कहर एवं लगातार बढ़ते मामलों की वजह से पाबंदियां लगी हुई हैं। राजस्थान की एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल जो की अपनी हल्दी रस्म की वजह से चर्चाओं में बनी हुई है। दरअसल, डूंगरपुर कोतवाली थाने में तैनात आशा नाम की महिला पुलिस कॉन्स्टेबल की हल्दी की रस्म थाने में ही निभाई गई। आशा की हल्दी रस्म का समारोह थाना परिसर में इसलिए आयोजित हुआ, क्योंकि प्रदेश में जगह-जगह लॉकडाउन की वजह से उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई।

woman constable haldi ceremony organized at police station in dungarpur rajasthan due to not get leave

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महिला पुलिस कॉन्स्टेबल आशा की शादी होने वाली है। मगर कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से उन्हें हल्दी की रस्म के लिए छुट्टी नहीं मिल पाई। इसी वजह से हल्दी की रस्म थाने में ही निभाई गई। यहां थाने में तैनात अन्य महिला कॉन्स्टेबलों ने दुल्हन आशा को हल्दी लगाई और मंगल गीत गाकर हल्दी की रस्म को अदा किया।

आशा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी शादी पिछले साल मई में ही होने वाली थी, मगर देशव्यापी लॉकडाउन और कोरोना की वजह से स्थगित कर दी गई थी। इस बार उनकी शादी 30 अप्रैल को होने वाली है। लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी वह ड्यूटी पर ही तैनात हैं और यही वजह है कि जब हल्दी की रस्म के लिए उन्हें छुट्टी नहीं मिली तो थाने में ही उन्हे हल्दी लगाई गई।

woman constable haldi ceremony organized at police station in dungarpur rajasthan due to not get leave 1

थाने की महिला स्टाफ ने परिवार की भूमिका निभाई और शादी का मंगल गीत गाकर आशा को हल्दी लगाई। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे महिला स्टाफ मिलकर आशा को हल्दी लगा रही हैं। बताया जा रहा है कि आशा को शादी के लिए छुट्टी मिल गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !