Saturday , 7 March 2026
Breaking News

लिफ्ट में 45 मिनट तक फंसी रही महिला, बाहर निकालने के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौ*त

कोटा: कोटा में एक लिफ्ट में फसने 43 वर्षीय महिला की इमारत की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से मौ*त हो गई है। कोटा पुलिस ने बीते शुक्रवार को यह जानकारी दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला घरेलू सहायिका के रूप में कार्य करती थी, जहां पर बहुमंजिला अपार्टमेंट है। महिला अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल की लिफ्ट में तकरीबन 45 मिनट तक में फंसी रही।

 

 

 

महिला को बचाने के लिए एक रेस्क्यू अभियान भी चलाया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी, और महिला गिरकर मौ*त हो गई। मृ*तक महिला की पहचान शहर के आरके पुरम थाना क्षेत्र के श्याम नगर की रहने वाली रुक्मणीबाई के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गत गुरुवार को दोपहर के समय जब महिला अपना कार्य पूरा करके अपने घर जाने के लिए फ्लैट से निकलकर लिफ्ट में चढ़ी।

 

 

Woman stuck in lift for 45 minutes in kota rajasthan

 

 

 

इसी दौरान बिजली चली गई और वह लिफ्ट में ही फंसी रह गई। महिला लिफ्ट में लगातार चीखती-चिल्लाती रही। उसी मंजिल पर रहने वाली कुछ महिलाओं ने चीख सुनी और उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ी।

 

 

 

 

लिफ्ट से बाहर निकालने के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की हुई मौत:

मौजूद महिलाओं ने महिला (रुक्मणीबाईका) को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वो तीसरी मंजिल से बारिश के पानी से भरे बेसमेंट में गिर गई। महिला को तुरंत ही बेसमेंट से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद श*व उसके परिजनों को सौंप दिया है।

 

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !