
मनरेगा में काम की मांग को लेकर महिला फेडरेशन ने किया प्रदर्शन
सवाई माधोपुर प्रगतिशील महिला फेडरेशन की जिला सचिव शबनम के नेतृत्व में मनरेगा में काम ना मिलने से परेशान महिलाओं ने सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मनरेगा काम की मांग को लेकर विभिन्न गांव की महिला सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर पर पहुंची तथा मनरेगा में काम की मांग की।

महिलाओं ने बताया कि गांव के अंदर मनरेगा में काम नहीं चल रहा है कुछ जगह जहां काम चल रहा है वहां पर्याप्त मात्रा में मस्टरोल नहीं आने से महिलाओं का नाम नहीं आता है। ग्राम पंचायत का सचिव उन्हें बार-बार आश्वस्त करता है लेकिन गांवों की महिलाएं मनरेगा में काम नहीं मिलने से बहुत परेशान है, साथ ही महिलाओं ने मांग की है कि मनरेगा से जुड़ी हुई महिलाओं को खाद्य सुरक्षा का लाभ दिया जाए। इस मौके पर करमोदा, खटुपुरा, हिम्मतपुरा और विभिन्न गांव कि महिलाएं शामिल रही।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया