Saturday , 24 August 2024

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी बसों में फ्री यात्रा

जयपुर: रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को फ्री यात्रा मिलेगी। राज्य में महिलाएं आज रात 12 बजे से अगले 24 घंटे तक रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकती। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की घोषणा की है। फ्री यात्रा की सुविधा आज रात 12 बजे के बाद राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क शुरू हो जाएगी।

 

 

 

Women will get free travel in buses on Rakshabandhan in rajasthan

 

 

फ्री यात्रा की सुविधा एसी, वॉल्वो, और ऑल इंडिया परमिट की बसों में लागू नहीं होगा। रक्षाबंधन के मौके पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राज्य की सभी महिलाएं/बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से संचालित सभी कैटेगरी की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। आदेश के अनुसार राज्य की सीमा में सभी महिलाओं को कंडक्टर फ्री टिकट जारी करेंगे।

 

 

 

यह टिकट इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन से जारी किए जाएंगे। मशीन नहीं होने की स्थिति में फ्री टिकट बुक कर महिला या बालिका यात्री के साथ ट्रैवल की तारीख नोट करेंगे। फ्री यात्रा केवल एक दिन के लिए मान्य होगी। नि:शुल्क यात्रा अगले 24 घंटे तक मान्य होगी। इसके लिए यात्रा करने वाली महिलाएं पहले से रिजर्वेशन भी करवा सकेंगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Jewellers Reward Servant kota police news 24 aug 24

ज्वेलर्स पर ह*मला मामला: दो इनामी गिर:फ्तार

ज्वेलर्स पर ह*मला मामला: दो इनामी गिर:फ्तार       कोटा: ज्वेलर्स पर 50 हजार …

राज्य में 196 करोड़ की लागत की सड़कें स्वीकृत

जयपुर: उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने बजट घोषणा 2024 -25 की …

Weighed the box with sweets, imposed a fine of Rs 6 thousand in jhalawar

मिठाई के साथ तोला डिब्बा, लगाया 6 हजार का जुर्माना 

झालावाड़: राज्य में त्योहारों को देखते हुए कंज्यूमर केयर अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत …

ईआरसीपी परियोजना से आएगी जल क्रांति 

जयपुर: जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत शुक्रवार को अजमेर जिले के प्रवास पर रहे। …

Drizzling rain continues in jhalawar

दिन भर रिमझिम बारिश का दौर जारी

झालावाड़: राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। झालावाड़ जिले में आज शाम को हुई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !