Sunday , 8 March 2026
Breaking News

विकसित राजस्थान-2047 विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

जयपुर:- दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबन्धन संस्थान के सभागार में गुरुवार को विकसित राजस्थान-2047 विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला प्रमुख रमा चौपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई कार्यशाला में विकसित राजस्थान-2047 की रूपरेखा पर चर्चा हुई। कार्यशाला में कृषि एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं विकसित राजस्थान-2047 की कार्ययोजना के बारे में अवगत कराया।
Workshop organized on the topic of Viksit Rajasthan-2047 in jaipur
जिला प्रमुख रमा चौपड़ा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए तारबन्दी-वृक्षारोपण, तालाब-नहर आदि पर दीर्घ आयु वाले वृक्षरोपण, नरेगा श्रमिकों को पौधरोपण योजना से जोडने, प्राकृतिक खेती को बढावा दिये जाने पर जोर दिया। संयुक्त निदेशक राकेश कुमार पाटनी ने बताया कि कार्यशाला में किसानों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने कृषि उत्पादन में वृद्धि, कृषक कल्याण एवं आत्मनिर्भरता, प्रति इकाई लागत को कम किये जाने, कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी आदि में होने वाली चुनौतियों, समग्र कृषि क्षेत्र में विकास, पर्यावरण-जलवायु प्रदूषण आदि ज्वलंत बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, संरक्षित खेती, पशुपालन बून्द-बून्द सिंचाई, प्राकृतिक खेती, जैविक बीज, मृदा परीक्षण, कृषि उत्पाद प्रसंस्करण, बंजर जमीन को कृषि योग्य बनाने, विभिन्न गतिविधियों पर अनुदान, ईआरसीपी क्षेत्र, जिलों में उत्पादन, विपणन, प्रसंस्करण इकाइयों की कार्य योजना आदि के सुझाव प्राप्त हुए।
कृषि आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी की मौजूदगी में आयोजित हुई कार्यशाला में कृषि एवं संबंध विभागों यथा उद्यान विभाग, राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, सहकारिता विभाग, कृषि विपणन विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र के जिला स्तरीय अधिकारियों,स्वयं सेवी संस्था, आदान विक्रेता, कृृषक-उत्पादक संगठन, जनप्रतिनिधि एवं प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !