Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिले में 1 से 7 अगस्त तक आयोजित होगा विश्व स्तनपान सप्ताह

सवाई माधोपुर: स्तनपान के महत्व को बढ़ावा देने व देशभर में शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान चिकित्सा संस्थानों में शिशुओं के लिए स्तनपान को बढ़ावा देने संबधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष ‘स्तनपान में निवेश, भविष्य में निवेश’ थीम रखी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि स्तनपान के संरक्षण, प्रचार एवं समर्थन करने के लिए हर साल अगस्त के पहले सप्ताह को पूरी दुनिया में स्तनपान सप्ताह के तौर पर मनाया जाता है। स्वस्थ एवं सुपोषित बच्चे किसी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं।

 

World Breastfeeding Week will be organized in Sawai madhopur from 1st to 7th August

 

 

 

स्तनपान सप्ताह में प्रथम 6 माह के लिए केवल स्तनपान और कम से कम 2 वर्षों तक स्तनपान जारी रखने के महत्व पर जागरूकता के लिए इस सप्ताह विभिन्न गतिविधियां की जाएगी। स्तनपान सप्ताह जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर, सीएचसी, पीएचसी, सब सेन्टर तथा ग्राम स्तर पर मनाया जाएगा। इसके अन्तर्गत संगोष्ठी व अन्य बैठकों के माध्यम से मां के दूध की उपयोगिता के बारे में बताया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !