Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस – जागरूकता सप्ताह का किया जा रहा है आयोजन 

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के उपलक्ष्य में इस वर्ष कि पर्यावरण दिवस थीम “भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता” के तहत क्षेत्रीय कार्यालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, सवाई माधोपुर द्वारा 31 मई से 5 जून तक पर्यावरण जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत प्रथम दिवस दिनांक 31 मई को कार्यालय द्वारा रीको औधोगिक क्षेत्र खैरदा मे रीको कार्यालय एवं खैरदा औधोगिक समूह के सहयोग से लगभग 100 नीम के पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।

 

इसी कड़ी में दूसरे दिन दिनांक 1 जून को रणथंभोर रोड स्थित एक निजी स्कूल में बच्चों की पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रतियोगिता (चित्रकला, क्विज़, निबंध-लेखन) सहित विभिन्न पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफियों का वितरण किया गया।

 

 

World Environment Day - Awareness Week is being organized in sawai madhopur

 

 

 

इस दौरान स्कूली बच्चों एवं स्कूल स्टाफ को कपड़े के थेले वितरित करते हुए पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने हेतु निवेदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल संचालक रुपेंदर कौर एवं क्षेत्रीय अधिकारी बलजीत मीणा द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण हेतु घरेलू उपाय अपनाने, वृक्षारोपण करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु समझाया गया। इस दौरान कार्यालय के कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता राजकुमार गुर्जर एवं धर्मराज मीणा, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी अंजली उपाध्याय एवं आकांक्षा शर्मा, सहायक लेखाधिकारी रवींद्र मेनारिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !