Sunday , 8 March 2026
Breaking News

विश्व आदिवासी दिवस पर समारोह हुआ आयोजित

कोटा: विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान के कोटा जिले के जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय में उर्जा मंत्री हीरालाल नागर के मुख्य आतिथ्य में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज, प्रदेश एवं राष्ट्र के विकास में आदिवासियों के योगदान को यादकर पौधारोपण किया गया एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

 

 

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि यह गौरव की बात है कि विश्व का पहला आदिवासी विश्वविद्यालय कोटा में है और कोटा की स्थापना भी कोटिया भील द्वारा की गई है। उन्होंने कहा आदिवासी समाज के हर छोटे-बड़े व्यक्ति के सहयोग से इस विश्वविद्यालय का इतना भव्य निर्माण हुआ है, जो इस बात का साक्षी है कि आज आदिवासी समाज भी समाज एवं विकास की मुख्य धारा से जुड़कर विकास की ओर अग्रसर है।

 

 

World Tribal Day celebrated in kota rajasthan

 

 

 

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भारत को 2047 तक विकसित होने का संकल्प लिया है वह इसी तरह पूर्ण होगा। उन्होंने कहा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आदिवासी समाज से हैं और यह समस्त भारत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय के विकास में उनके द्वारा जो भी सहयोग संभव होगा वह करेंगे। उन्होंने कहा यह सब की जिम्मेदारी है कि सब अपनी क्षमता अनुसार सहयोग कर आदिवासियों के विकास में अपना योगदान दें।

 

 

 

उन्होंने कहा इस बार के बजट में आदिवासियों के विकास के लिए भी कई प्रावधान किए गए हैं जो उनको आत्मनिर्भर बनाएंगे। मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन आरडी मीणा ने बताया कि इस विश्वविद्यालय को सभी समाज एवं जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है और उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के हर कोर्स में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि इस विश्वविद्यालय से पास हुए सभी छात्र भविष्य में भारत एवं विश्व के विकास में अपना योगदान दे सकें।

 

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक स्वर्गीय अमृतलाल मीणा के आकस्मिक निधन पर मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय के वीसीडी के तिवारी, कुल सचिव एन.के. शर्मा सहित समस्त स्टाफ एवं समाज के प्रबुद्ध एवं सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !