Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विश्व युवा कौशल दिवस 15 जुलाई को

कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सवाई माधोपुर में युवाओं को कौशल में प्रेरित करने व हुनर सीखने के लिए 15 जुलाई को सुबह 11 बजे विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जायेगा।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सवाई माधोपुर के अधीक्षक ने बताया कि विश्व युवा कौशल दिवस पर सुबह 9 बजे जिला रोजगार कार्यालय से राजकीय आईटीआई तक युवाओं की प्रभात फेरी का आयोजन होगा। इस अवसर पर आईटीआई के साथ में आरएसएलडीसी, जिला रोजगार कार्यालय, जिला उद्योग विभाग एवं राजकीय पॉलिटेक्निक आदि के द्वारा नवयुवकों छात्र-छात्राओं को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी के साथ युवाओं को कौशल तकनीक की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जायेगी।

“आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत”

आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग द्वारा सहायता राशि स्वीकृत की गई है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा ने बताया कि उपजिला कलेक्टर बौंली एवं तहसीलदार बौंली की रिपोर्ट के आधार पर आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर मृतक रूपसिंह गुर्जर पुत्र प्रहलाद गुर्जर निवासी ग्राम कुशलपुरा की पत्नि अनोख देवी को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार उपजिला कलेक्टर बौंली की रिपोर्ट के आधार पर आकाशीय बिजली गिरने से गाय की मृत्यु होने पर मन्नालाल बैरवा पुत्र लादू बैरवा निवासी ग्राम रूगटी मित्रपुरा को 25 हजार रूपये तथा उपजिला कलेक्टर गंगापुर सिटी द्वारा अग्नि पीड़िता राजकुमारी निवासी टोकसी को 3 हजार 150 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

World Youth Skills Day July 15

“फोलोअप परीक्षा का कार्यक्रम घोषित”

कक्षा 8 की प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा तथा कक्षा 5 प्राथतिक अधिगम स्तर मूल्यांकन के मुख्य परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए विशेष फौलोअप परीक्षा अगस्त मास के प्रथम सप्ताह में होगी। डाईट प्रधानाचार्य सुनील वर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए कार्यकम घोषित किया गया है। जिसके अनुसार परीक्षा हेतु आवेदन करने की तिथि 13 से 20 जुलाई 2019 तक रखी गई है। कक्षा 8 की फोलोअप परीक्षा 05 अगस्त से 10 अगस्त 2019 तक होगी।

“आपकी बेटी योजना के आवेदन 15 सितम्बर तक जमा करवाएं”

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने जिले के माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधानों को आपकी बेटी योजना के आवेदन संबंधित बालिकाओं से भरवाकर 15 सितम्बर तक जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि आपकी बेटी योजना के तहत राजकीय विद्यालय के कक्षा एक से 12 तक अध्ययनरत हुई बालिकाएं जिनके माता पिता में से एक अथवा दोनों का निधन हो गया हो तथा बीपीएल परिवार से हो को आवेदन कराया जाना है।

“विधिक सेवा शिविर तैयारी बैठक 16 जुलाई को”

विधिक सेवा शिविर के आयोजन की तैयारी बैठक 16 जुलाई को शाम साढ़े 4 बजे एडीआर सेन्टर जिला न्यायालय परिसर में होगी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता शर्मा ने बताया कि विधिक सेवा शिविर का आयोजन 4 अगस्त को राधाकृष्णन पब्लिक स्कूल सवाई माधोपुर में किया जायेगा। उन्होंने संबंधित विभागों से सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !