Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

घायल को ईलाज के लिए ले जाते समय उतारा मौत के घाट

बामनवास उपखंड के सुमेल ग्राम पंचायत के गढ़ी गोपालपुरा में बीती रात कुछ युवकों द्वारा सोदान धोबी पुत्र रामेत धोबी की लोहे के सरिया डंडों के द्वारा बेरहमी से मारपीट कर व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। किसी मामूली विवाद को लेकर पैदा हुआ यह संघर्ष सौदान को खुद की मौत की कीमत देकर चुकाना पड़ गया।जानकारी के अनुसार कुछ युवकों द्वारा मृतक के घर सोते समय लाठी-डंडों सरिया आदि से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद गंभीर घायल सौदान को मौके पर पहुंची बाटोदा थाना पुलिस द्वारा एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए रवाना किया गया था। एंबुलेंस को रवाना करने के बाद जैसे ही पुलिस रवाना हुई तो आरोपियों ने मौका पाकर सोदान को एंबुलेंस से उतार कर पुनः मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी युवकों द्वारा एंबुलेंस में तोड़फोड़ करते हुए उसके चालक से भी मारपीट की गई।

Wounded death injured treatment Ambulance Police Bamanwas Sawai madhopur Crime News

घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों व ग्रामीणों द्वारा उपखंड कार्यालय बामनवास पहुंचकर पुलिस उपाधीक्षक को हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया एवं पिपलाई चौकी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 बी पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि एंबुलेंस में घायल सौदान को इलाज के लिए ले जाते समय इन युवकों द्वारा एक राय होकर लाठी सरिये आदि से हमला कर दिया। एंबुलेंस में बैठी उसकी पत्नी व एक व्यक्ति द्वारा भागकर जान बचाई गई।
राजमार्ग पर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन करने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव भगवान गोदारा, पुलिस उपाधीक्षक पार्थ शर्मा व थानाधिकारी बामनवास नरेश मीणा मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित पक्ष से समझाइश की गई।
जानकारी के अनुसार इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही, मृतक के परिजनों को 15 लाख का मुआवजा, गांव में पुलिस गश्त प्रभावी बनाए जाने, गांव में शराब की कोई दुकान नहीं रहने की मांग सहित हत्यारों को 5 दिन में गिरफ्तार करने के समझौते पर सहमति बनने के बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा हाईवे से जाम को हटाया गया।
इस मामले में मृतक के पुत्र ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर धन सिंह पुत्र सुबुद्धि गुर्जर निवासी सुमेल, बहादुर सिंह गुर्जर निवासी बिदरखा एवं मोंटू गुर्जर निवासी हिंगोटिया पर हत्या का अरोप लगाया है। मृतक के पुत्र ने बताया कि इन तीनों आरोपी युवकों के साथ अन्य साथी भी थे जिनकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस द्वारा इस हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर विधि संगत कार्रवाई करने के साथ आरोपियों की शिनाख्त कर उनको पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !