Saturday , 7 March 2026
Breaking News

यशस्वी नाथावत का राष्ट्रीय स्तरीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन

जिले की युवा तीरंदाज यशस्वी नाथावत का राष्ट्रीय स्तरीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन हुआ है। यह जानकारी सीएसटी स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा संचालित सीएसटी तीरंदाजी अकादमी के कोच दिनेश कुमार कुमावत ने दी। कुमावत ने बताया की सवाई माधोपुर जिले की युवा तीरंदाज यशस्वी नाथावत ने महिला कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर राजस्थान की सब जूनियर टीम में जगह बनाई है। यशस्वी ने 1 और 2 अप्रैल 2022 को एमडीवीएम पारले स्कूल नीमराणा अलवर में जिला तीरंदाजी संघ के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लिया।

 

Yashasvi Nathawat selected in the national level sub junior archery competition

 

जिसमें प्रदेश के अनेक महिला तीरंदाजों ने भाग लिया। यशस्वी नाथावत ने कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीतते हुए राजस्थान की सब जूनियर टीम में जगह बनाई। राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन भी आगामी 14 अप्रैल 2022 से नीमराणा अलवर में होगा। जिसमें यशस्वी नाथावत राजस्थान टीम का नेतृत्व करेगी। यशस्वी नाथावत पूर्व में भी कई सीनियर एवं सब जूनियर राष्ट्रीय कंपाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !