सवाई माधोपुर की बेटी यशस्वी नाथावत ने एक बार फिर अपने आप को साबित करते हुए गुरु काशी यूनिवर्सिटी भठिंडा पंजाब में 19 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 तक आयोजित हुई साउथ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी चैम्पियनशिप बॉयज एंड गर्ल्स तीरंदाजी प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए कंपाउंड वर्ग में भाग लिया। जिसमें महिला टीम वर्ग में यशस्वी नाथावत, प्रेरणा वर्मा, शिवानी व रेणुका की टीम ने महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर की टीम को हराकर कांस्य पदक जीता व मिक्स टीम वर्ग यशस्वी नाथावत व अजय देव शर्मा की टीम मिक्स टीम ने संत गाडगे बाबा यूनिवर्सिटी अमरावती महाराष्ट्र को हराकर कांस्य पदक जीता।

वहीं 28 दिसंबर से 31 दिसंबर 2023 तक पटियाला पंजाब में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी आर्चरी चैम्पियनशिप में यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। यशस्वी नाथावत एनआईएस कोच अर्जुन यादव की देख रेख में जगतपुरा आर्चरी रेंज जयपुर में रोजाना 8 से 10 घंटे तीरंदाजी का अभ्यास कर तीरंदाजी के गुर सीख रही है यशस्वी की इस सफ़लता के लिये परिजन व क्षेत्रवासियों में खुशी है। यशस्वी को आगामी प्रतियोगिताओं के बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया