विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से शिवपुरी मध्यप्रदेश में 33वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के अन्तर्गत राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सवाई माधोपुर की बेटी यशी शर्मा ने अंडर 14 वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल चार स्वर्ण पदक जीते है।

शर्मा ने 20 मीटर से स्वर्णपदक, 30 मीटर से स्वर्ण पदक, व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक और ओवर ऑल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते है। यशी शर्मा ने इससे पहले भी तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत कर सवाई माधोपुर का नाम रोशन किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया