
श्री राजपूत करणी सेना के प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर गांव-गांव जाकर बांटे पीले चावल
श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह चितारा के नेतृत्व में आज शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर खंडार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों कुश्तला, रवांजना चौड़, रवांजना डूंगर, खिजुरी, पीपलवाड़ा, फलोदी, खेड़ी चितारा, मुंद्रहेड़ी, लहसोड़ा आदि गावों का दौरा किया। जिसमें करणी सेना के पदाधिकारियों को राजपूत समाज के लोगों ने आश्वासन दिया की पूरे परिवार के साथ राजपूती वेशभूषा पहनकर आएंगे।

आगामी दिनों में सवाई माधोपुर के सभी विधानसभा क्षेत्र के दौरे कर राजपूत समाज को जागृत करने की भी अपील की। इस अवसर पर भंवर बना, पुष्पेंद्र सिंह, आर्यन बना, गट्टू बना, देवेंद्र बना, भानु बना, दीपू बना पुसोदा एवं हेमंत सिंह चितारा आदि करणी सैनिक उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया