जयपुर: राजस्थान में मंकीपॉक्स को लेकर फिलहाल कोई रोगी सामने नहीं आया है। इस रोग को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क और सजग है। भारत सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित की जा रही है। निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि नागौर जिले के मौलासर का एक 20 वर्षीय युवक दुबई से सांगानेर एयरपोर्ट पहुंचा था।
एयरपोर्ट पर हैल्थ ऑफिसर द्वारा की गई स्वास्थ्य जांच में उसके शरीर पर रेशेज पाए गए। इसके बाद इस युवक को आरयूएचएस अस्पताल रैफर किया गया था, जहां जांच में युवक को चिकन पॉक्स होना पाया गया। फिर भी एहतियातन तौर पर मंकी पॉक्स की जांच के लिए युवक का ब्लड सैम्पल लेकर सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया है।
फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर है और वह उपचाराधीन है। डॉ. माथुर ने बताया कि युवक के आस-पास बैठे हुए यात्रियों की भी एयरपोर्ट अथॉरिटी के सहयोग से ट्रेसिंग की जा रही है। यदि युवक जांच में पॉजिटिव पाया जाता है तो भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। निदेशक जनस्वास्थ्य ने बताया कि दुबई मंकी पॉक्स से प्रभावित देशों में शामिल नहीं है।
Tags Chicken Pox Dubai Hindi News India India News Jaipur Jaipur News Jaipur Rajasthan Latest News Latest News Updates Latest Updates Monkeypox Nagaur Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News RUHS Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times Youth
Check Also
त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा
जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा
जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …
5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
